तीन व चार नवंबर को होने वाले विशेष सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारियों में जुट गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। दो नवंबर को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। तीन नवंबर को देहरादून विधानसभा में विशेष सत्र का राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।इससे पहले मई 2015 में पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी ने उत्तराखंड विधानसभा में विशेष सत्र में संबोधित किया था।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि विशेष सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।इसके बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना होंगी।
अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण उत्तरकाशी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद उत्तरकाशी के गंगोरी स्थित इंटर कॉलेज में “जन-जन की सरकार, जन-जन के […]